Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीऑनलाइन सेल में शॉपिंग कर रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत,...

ऑनलाइन सेल में शॉपिंग कर रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत, स्कैमर्स अटैक होने की संभावना

अगर आप इस फ्राइडे ऑनलाइन सेल में शॉपिंग कर रहे हैं या आने वाले सोमवार को होने वाली सेल का इन्तजार कर रहे हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. इस दौरान स्कैमर्स का बड़ा अटैक होने की संभावना है. अमेरिकी खूफ़िया एजेंसी FBI ने इसके लिए चेतावनी दी है. साथ ही कुछ सावधानियां भी बतायी हैं, जिनको ध्यान में रख कर इन फ्रॉड से बचा सकता है.

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स को सोशल मीडिया पर दिखाए जाने वाले ऑफर्स, गिफ्ट वाउचर और हॉलिडे प्रमोशन जैसे ऑफर्स से सावधान रहना चाहिए. इसके अलावा किसी अनजान अकाउंट से आने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करे. न ही किसी तरह के ऑनलाइन सर्वे में पार्टिसिपेट करें. इस तरह की चीजें आपकी डिटेल्स चुराने के मतलब से डिज़ाइन की जाती हैं. कोरोना के बाद से इस तरह के स्कैम में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि ज्यादात्तर कंपनियां ऐसे ही काम देती हैं. लेकिन पहले काम ऑफर करने वाली कंपनी या संसथान के बारे में सही से छानबीन कर लें, उसके बाद ही आगे बढ़ें. हॉलिडे शॉपिंग के समय ये स्कैम काफी ज्यादा होता है. इसमें कोई व्यक्ति आपको कॉल, मैसेज ईमेल या खुद किसी गिफ्ट वाउचर को खरीदने के लिए बोल सकता है. जिसके साथ कई तरह के लालच दिए जाते हैं. जिनसे आपको बचना है. छुट्टियों के दिनों में ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़ जाती है. इसीलिए, समय ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ जाते हैं. वे लोगों की भावनाओ से खिलवाड़ करने के लिए, कई तरह की फ्रॉड संस्था के रूप में अच्छे कार्यों का प्रचार कर लोगों से चैरिटी लेने की कोशिश करते हैं. लोग ये सोच कर इनके जाल में फास जाते हैं. उन्हें लगता है की वे किसी अच्छे काम के लिए दान कर रहे हैं जबकि हकीकत में ऐसा नहीं होता. उन लोगों तक मदद पहुंचती ही नहीं, जिन्हे यह मदद मिलनी चाहिए.