― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने परमहंस आश्रम पर किया पूजन अर्चन

एसपी ने परमहंस आश्रम पर किया पूजन अर्चन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित यमदग्नी ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव में स्थित बाबा परमहंस आश्रम पर शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तों की काफी भीड़ दर्शन व पूजन के लिए जमा रही। दोपहर को एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा उक्त मंदिर पर पहुंचे। वहां उन्होनें आम लोगों की तरह पूजन अर्चन तथा जलार्चन कर पूजन किया। उन्होंने मंदिर के महंत राजदास महाराज से मंदिर के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। दर्शन पूजन के समय मथुरा के जीएसटी कमिश्नर शिवआसरे सिंह, जोगेंद्र सिंह तथा थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चौकी प्रभारी आशीष पांडेय मय फोर्स मौजूद रहे।

Share Now...