जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात पुलिस जौनपुर की प्रस्तुति में आम जनमानस को जागरूक करने के लिए लघु फिल्म हेलमेट बनाया जा रहा है। जिसके प्रायोजक सूरज सोनी सिद्धिविनायक ज्वेलर्स है। जिसका उद्घाटन लता मंगेशकर तिराहा पर एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा यह फिल्म यातायात पुलिस के नेतृत्व में बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जौनपुर पुलिस हर क्षेत्र पर जमीनी स्तर पर जो कार्य कर रही है, उसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। हेलमेट की वजह से आए दिन दुर्घटना में लोगों को तरह-तरह की छति पहुँच रही है। उसी क्रम में पुलिस की एक कोशिश लोगों को जागरूक करने की है। फिल्म के डायरेक्टर सलमान शेख ने बताया कि इस फिल्म के कलाकार काजोल सोनकर, डॉ.प्रिया, मीनाज शेख, सारिक हिमांशु राय, अभिनय करते हुए नजर आएंगे तथा कैमरामैन जिग्नेश मौर्य, मेकअप आर्टिस्ट सबा रहमान नीतू हैं। टी.आई.जीडी शुक्ला ने बताया कि यह लघु फिल्म जौनपुर में कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा है। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों में हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की जिम्मेदारी और बढ़ेगी। इस अवसर पर एसपी सिटी बृजेश कुमार, एसपीआरए शैलेंद्र सिंह, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, सीओ ट्रैफिक देवेश सिंह, इमरान इराकी, राहिल शेख, सौरभ शेट्टी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
एसपी ने नारियल फोड़कर किया फिल्म ‘हेलमेट’ का उद्घाटन

Previous article

