जौनपुर धारा, जौनपुर। विजय दशमी के पावन पर्व के अवसर पर शनिवार सायं नगर स्थित कोतवाली चौराहे पर व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा दुर्गा पूजा महासमिति के समस्त सम्मानित पदाधिकारियों, आयोजकों तथा अन्य सभी सहयोगियों को दुर्गा पूजा, मूर्ति-विसर्जन तथा विजय दशमी के समस्त कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्वक दिव्य एवं गरिमामयी रूप से संपन्न कराने हेतु बधाई दी गयी। इस अवसर पर समस्त जनपदवासियों को भी विजय दशमी की हार्दिक शुभकामनायें दी गयी। इसके साथ ही शनिवार को सायं काल विजय दशमी के पावन पर्व के अवसर पर नगर स्थित अहियापुर मोड़ से पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद की श्री दुर्गा पूजा महासमिति की परंपरा के अनुसार मूर्ति-विसर्जन शोभा यात्रा को विधि-विधान के साथ नारियल फोड़ कर तथा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
― Advertisement ―
अंबेडकर जयंती पर सेवा का संगम: नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
जौनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सेवा भारती द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में सेवा और...
एसपी-डीएम ने शांतिपूर्वक कार्यक्रम समापन हेतु दिया बधाई

Previous article
Next article


