जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत कार्यालय जफराबाद परिसर में मंगलवार को एसडीएम/प्रभारी ईओ ने मेरी माटी मेरा देश, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक किया। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। एसडीएम/प्रभारी ईओ लाल बहादुर की अध्यक्षता में मेरी माटी मेरा देश, व हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि शासन द्वारा तिथि वार कार्यक्रम कराए जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की कार्ययोजना तैयार की गई। यह कार्यक्रम राष्टढ्ढीय कार्यक्रम है इसलिए पूरे विधि पूर्ण इसे सम्पन्न कराना है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने कहाकि प्रत्येक वार्डो के सभासद गण इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर सभासद सुनीता देवी, जगत नारायण, दिलशाद, परवेज कुरेशी, रविकांत, अवध नारायण, विनोद प्रजापति, डॉ. शंकराचार्य तिवारी, राजमन, जोगेंद्र निषाद, शाह नेयाज, वेद प्रकाश, ओवैस खान, रिजवान आदि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसडीएम ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर की बैठक

Previous article
Next article


