Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने सर्किल के बीडीओ संग की बैठक

एसडीएम ने सर्किल के बीडीओ संग की बैठक

  • क्षेत्र के गौशालाओं में पौधरोपण करने व गोवंशो की उचिंत देखभाल करने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, केराकत। एसडीएम नेहा मिश्रा ने सर्किल के सभी ब्लॉक के बीडीओ के साथ गौशालाओं की व्यवस्था व देखरेख के संदर्भ में बैठक की। बैठक में उन्होंने उपस्थित बीडीओ को जरूरी दिशा निर्देश दिया। सोमवार को एसडीएम नेहा मिश्रा ने केराकत सर्किल के डोभी, केराकत, जलालपुर मुफ्तीगंज के खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उन्होंने क्षेत्र के सभी स्थायी व अस्थाई गौशालाओं पर गोवंशो की उचिंत देखरेख, समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, हरे चारे व भूसे की उचिंत व्यवस्था तथा समय समय पर उनके टीकाकरण होते रहने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि किसी भी गोवंश की इलाज के अभाव में मौत नहीं होनी चाहिए। हर बीडीओ को अपने अपने क्षेत्र के गौशालाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया तथा चरागाह से जोड़ने के लिए कहा। इस दौरान बीडीओ केराकत नंदलाल, बीडीओ जलालपुर महेंद्र कुमार, बीडीओ डोभी सर्वेश मोहन मौजूद रहे।