Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएसडीएम ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर आपूर्ति बहाल कराया

एसडीएम ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर आपूर्ति बहाल कराया

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा रविवार को बिजली विभाग के द्वारा जारी हड़ताल समाप्त होते ही खुद उपकेंद्रों पर पहुचकर बिजली आपूर्ति बहाल करती नजर आई। बता दें कि रविवार को एसडीएम उपकेंद्र केराकत सहित कई उपकेंद्रों पर खुद पहुंच गयी। उन्होंने तत्काल बिजली विभाग के एसएसओ को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति बहाल की जाय। एसडीएम नेहा मिश्रा की मौजूदगी में ही बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बिजली आपूर्ति बहाल होते ही क्षेत्र के लोगों में प्रसन्नता देखी गई। वहीं क्षेत्र के कुछ गणमान्य लोगों ने यह भी कहा कि जब से बिजली विभाग द्वारा हड़ताल चल रही थी, तब से एसडीएम लगातार क्षेत्र के उपकेंद्रों पर भ्रमण करती रही।