जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने नगर पंचायत केराकत के वार्डो का भ्रमण कर मतदाताओं को नाम सुधारवाने के लिए जागरूक किया। बुधवार को एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा नगर पंचायत केराकत के वार्ड नं.7 नरहन प्रथम के बूथ नम्बर 9 व वार्ड नं 9 सिपाह प्रथम बूथ नम्बर 12 के मतदाताओं के बीच भ्रमण करते हुए पहुँची। एसडीएम ने मतदाताओं अपील करते हुए कहा कि चुनाव हेतु निर्मित ड्राफ्ट मतदाता सूची में परिवर्तन, संसोधन व विलोपन आवेदन पत्र के लिए के लिए 11 से 17 मार्च तक का समय दिया गया है। जिसका भी नाम मतदाता सूची में छूट गया हो या दूसरे वार्ड में हो गया हो, या कोई त्रुटि हुई हो वह अपने- अपने बीएलओ से सीधा संपर्क कर अपने नामो को सुधरवा सकता है। ताकि फाइनल मतदाता सूची में किसी प्रकार की कोई त्रुटि न हो सके। एसडीएम ने उपस्थित बीएलओ को भी कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि मतदाताओं की समस्याओं को देखते हुए तत्काल उनके नाम को सुधारने का कार्य करें। बता दें कि एसडीएम नेहा मिश्रा अपने बेहतरीन कार्यशैली के वजह से लोगो के लिए एक मिशाल बन गयी है। आम जन अपने बीच एक अच्छे अधिकारी को पाकर प्रसन्न दिख रहे है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
एसडीएम ने भ्रमण कर मतदाता सूची में नाम सुधारने का दिया निर्देश

Previous article

