जौनपुर धारा, जौनपुर। उपजिलाधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने सोमवार को लगभग डेढ़ बजे ब्लाक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में खंड विकास अधिकारी व कुछ कर्मचारी नदारद मिले। अटल मनरेगा पार्क भी देखा। इसके बाद राजकीय सामुदायिक स्वा. केन्द्र सुइथाकला का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर देखा जिसका मौके पर हाजिरी ली गई जिसमें प्रभारी डा. सूर्य प्रकाश यादव व डेंटिस्ट अनुपमा भी नदारत रही। श्री कुमार ने प्रभारी डाक्टर से फोन पर न आने का कारण पूछा। भविष्य मे दुबारा ऐसी गलती पर चेतावनी दिया। डा. विक्रांत गुप्ता को निर्देश दिया कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाय और स्पायरी दवा न रखी जाय। रजिस्टर न मेंटेन होने पर फार्मासिस्ट घनश्याम सिह पर नाराजगी जाहिर किया। इसके बाद ग्राम सभा कम्मरपुर में बने गौशाले का भी निरीक्षण किया। उन्होने गौशाले की रखवाली कर रहे राजेश कुमार को निर्देश दिया कि प्रधान को बतायें। गौशाले में जगह-जगह अलाव जलाया जाय। इसके बाद निर्माणाधीन स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। फिर ऊंचगांव मे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व ऊंचगांव में अटल मनरेगा पार्क एवं अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया और कार्य से प्रमुख व प्रधान के कार्यो को सराहा और रह रहे बच्चो से पढ़ाई, भेजन के बारे मे जानकारी ली। निर्माणाधीन हास्टल की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चंद्र तिवारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
एसडीएम ने गौशाला व अस्पताल का किया निरीक्षण

Previous article
Next article


