जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर स्थिति निरीक्षण भवन के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर एसडीएम की गाड़ी से टकराकर एक स्कूटी सवार बुजुर्ग गिरकर घायल हो गये। बदलापुर तहसील में तैनात एसडीएम किसी आवश्यक कार्य से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। वह बदलापुर निरीक्षण भवन के पास पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक एक स्कूटी सवार उनकी गाड़ी से टकराकर मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एसडीएम ने घायल सरोखनपुर निवासी 58 वर्षीय जय प्रकाश शुक्ला को अपने एक कर्मचारी के साथ उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
― Advertisement ―
जौनपुर: बीमार युवक पर ‘आदतन अपराधी’ की कार्रवाई, पुलिस पर उठे सवाल
Jaunpur Police Habitual Offender Case: जौनपुर में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक बीमार युवक पर पुलिस ने ‘आदतन अपराधी’ की कार्रवाई...
एसडीएम की गाड़ी से टकराकर स्कूटी सवार बुजुर्ग घायल

Previous article


