― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरएम्बुलेंस में प्रसूता ने नवजात शिशु का दिया जन्म

एम्बुलेंस में प्रसूता ने नवजात शिशु का दिया जन्म

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी अंतर्गत स्थित मवई गांव निवासी एक प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाते समय बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मवई गांव की 24 वर्षीय ममता चौहान पत्नी अनिरुद्ध चौहान गर्भवती थी। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छ: बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन ने एम्बुलेंस पर काल करके बुलवाया। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दिवाकर पाठक के साथ चालक सतीष चन्द्र सक्सेना एम्बुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे। परिजन के साथ प्रसूता को एम्बुलेंस से लेकर पीएचसी सोंधी ले जा रहे थे। बीच रास्ते में ही महिला को बुधवार की सुबह तड़के साढ़े छ: बजे तक प्रसव पीड़ा बढ़ने से हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में चालक ने एम्बुलेंस रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी दिवाकर पाठक ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात शिशु को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद महिला को परिजनों संग घर भेज दिया गया। सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...