― Advertisement ―

spot_img

हाइब्रिड युद्ध: 21वीं सदी की अदृश्य चुनौती और भारत की सुरक्षा

यह छवि हाइब्रिड युद्ध की अवधारणा को दर्शाती है जिसमें साइबर हमले, सूचना युद्ध, आर्थिक दबाव और डिजिटल सुरक्षा शामिल हैं। यह आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति और भारत की सुरक्षा रणनीति को समझाने में मदद करती है। इसमें यह दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और डेटा आधुनिक युद्ध का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं और राष्ट्र की सुरक्षा केवल सेना पर नहीं बल्कि डिजिटल सिस्टम और नागरिक जागरूकता पर भी निर्भर करती है।
Homeअपना जौनपुरएबीएसए ने मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों के साथ की बैठक

एबीएसए ने मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों के साथ की बैठक

जौनपुर धारा, सुजानगंज। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों के साथ बैठक की। यूडायस प्लस फीडिंग में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय संचालक इस कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें कार्य अति महत्वपूर्ण है गंभीरता से लें। फीडिंग के दौरान समस्या आने पर बीआरसी से संपर्क करें। वित्तविहीन प्रबंधक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरि ने खंड शिक्षा अधिकारी को बताया की यूडायस प्लस फीडिंग के दौरान कुछ बच्चों का नाम परिषदीय विद्यालयों में शो कर रहा है, जबकि वह बच्चा किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ रहा हैं। जब तक परिषदीय विद्यालयों से उनका नाम नहीं डिलीट होगा, तब तक उस बच्चे की फीडिंग उस विद्यालय  में नहीं हो पायेगी। इस प्रकार की समस्याओं का निस्तारण होना अति आवश्यक है। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय ने आश्वस्त करते हुए बताया कि जो बच्चा जहां पर पढ़ रहा है, उनका यूडायस प्लस फीडिंग वहीं पर होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालक मौजूद रहे।

Share Now...