जौनपुर धारा, खुटहन। मोबारकपुर बाजार में वर्षों से बगैर किसी नाम के चल रहा निजी चिकित्सालय में बीते शनिवार को उपचार के दौरान बालक की हुई मौत के मामले में कथित चिकित्सक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने के दूसरे दिन पहुंचे सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल सील कर दिया। आरोपित कथित चिकित्सक घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। रानीपुर गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके आठ वर्षीय पुत्र शिवांश के पैर में फोड़ा फुंसी हो गया था जिसका इलाज कराने उक्त चिकित्सक पिंटू यादव के पास आये थे। डाक्टर के द्वारा बालक को इंजेक्शन दिया गया। उसके तुरंत बाद शिवांश को उल्टी हुई, उसके बाद वह बेहोश हो गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही कथित चिकित्सक अस्पताल बंद कर फरार हो गया। सीएमओ के आदेश पर बुधवार को पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डाक्टर रोहित लाल ने अस्पताल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि वहां कोई वैध डिग्री या अस्पताल संचालन का स्वीकृति पत्र से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं पाया गया। पुलिस और चिकित्सा विभाग की कार्रवाई से अन्य झोलाछाप डक्टर भी सहमे हुए हैं।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
एफआईआर दर्ज होने के बाद सील हुआ अस्पताल

Previous article

