जौनपुर। 98 उ.प्र.वाहिनी एन.सी.सी. जौनपुर के स्थानापन्न कमान अधिकारी कर्नल आलोक सिंह धर्मराज के नेतृत्व में 27सितम्बर को तिलकधारी महाविद्यालय के बलराम हाल में वर्ष 2025 में एनसीसी ए और बी प्रमाणपत्र परीक्षा में उत्तीर्ण एन.सी.सी. कैडेटों के विदाई समारोह का आयोजन कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया। एन.सी.सी.प्रमाणपत्र धारकों को सम्बोधित करते हुए कमान अधिकारी कर्नल आलोक सिंह धर्मराज ने एनसीसी कैडेटों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह प्रमाण पत्र उनके दो वर्ष की निरंतर प्रशिक्षण और मेहनत का फल है जो उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही यह भी कहा कि आप लोग ही देश का भविष्य हैं, जब मैं आपकी तरफ देखता हूं तो अपने को बड़ा गौरवान्वित महसूस करता हूं, आपको एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान न केवल मिलिट्री का रेजिमेंट जीवन सिखाया जाता है बल्कि आपको कुछ हद तक एनडीआरएफ के लेक्चर कराए जाते हैं जहां को आपको आपदा से कैसे निपटेंगे, आपको फायर फाइटिंग का डेमो करवाया जाता है, फायरिंग कराई जाती है और बेसिक आर्मी की ट्रेनिंग, जैसे मैप प्रशिक्षण, ड्रिल, फील्ड कला, युद्ध कला इत्यादि जो कि आपकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को सुदृढ़ करता है। यह सब आपके ट्रेनिंग में करवाया जाता है और जरूरत पड़ने पर आपदा के समय सिविल प्रशासन की मदद करने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है, जैसे ऑपरेशन सिन्दूर के समय एन.सी.सी. कैडेटों ने सिविल प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर जनपद जौनपुर के विभिन्न विद्यालयों से सहायोगी एन.सी.सी. अधिकारी एवं 353 एन.सी.सी. कैडेट उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय के सुबेदार नहल सिंह थापा, प्रशिक्षण एन.सी.ओ. थीर बहादुर थापा, प्रशिक्षण लिपिक विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं अमित पाल एवं समस्त कार्यालय परिवार के कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
एन.सी.सी. ए व बी प्रमाणपत्र वितरण समारोह सम्पन्न



