- नये कुलसचिव का किया स्वागत शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा
जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नए कुलसचिव से प्रबंधको ने मुलाकात की और विद्यालय का कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया और निस्तारण की मांग की ।इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। बता दें कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ.चंद्रेश सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ.मानसिंह के नेतृत्व में प्रबंधकों का प्रतिनिधिमंडल नये कुलसचिव केशलाल से कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें विश्वविद्यालय के कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी। पुष्पगुच्छ भेटकर स्वागत किया। इसके साथ ही प्रबंधको और कॉलेज की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें अवगत कराया, साथ ही समस्याओं के निराकरण की मांग की। शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी परिचर्चा की गई। समस्याओं पर कुलसचिव केशलाल ने समाधान करने का आश्वासन दिया। कहां कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय एक दूसरे के पूरक है, महाविद्यालय के हित के लिए जितना संभव हो सकेगा सहयोग किया जाएगा और कॉलेज से भी विधि संगत सहयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान जौनपुर गाजीपुर के प्रबंधक मौजूद रहे। जिसमें डॉ.मानसिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ.जीपी पाठक, मुन्नेलाल यादव, भूपेंद्र यादव, अरुण कुमार, आशीष कुमार, विवेक यादव मौजूद रहें।



