― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरएड्स के बारे में जागरूकता जरूरी : प्रो.वंदना सिंह

एड्स के बारे में जागरूकता जरूरी : प्रो.वंदना सिंह

  • जांच शिविर में 152 मरीजों की हुई जांच

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय, व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग एवं उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स रोकथाम दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है जो एक व्यक्ति के शरीर के रोगाणुओं के कारण होती है। यह बीमारी एक व्यक्ति के शरीर के रोगाणुओं के कारण उसकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देती है। जिससे उसे अन्य रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं रहती है। इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बीमारी के खिलाफ लड़ना चाहिए और इसे रोकने के लिए सक्रिय रहना चाहिए। इस जांच शिविर में 152मरीजों की जांच की गई और 100 अधिक लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया गया। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शिवकुमार ने लोगों को एड़स के प्रति जागरूक किया। कहा हमें इस बीमारी के खिलाफ जंग जारी रखनी चाहिए ताकि हम इसे जल्द से जल्द खत्म कर सकें। साथ ही सभी पंजीकरण कराने वाले मरीजों की चेकअप कर दवा दी गई। शिविर में डॉ.ए.ए.जाफरी, डॉ.निशांत, डॉ.विनोद कुमार, डॉ.अंकित सिंह यादव, डॉ.उमेश सरोज, डॉ.सी.बी.एस.पटेल, डॉ.विनोद वर्मा, डॉ.हमजा अंसारी, डॉ.पूनम सिंह यादव, डॉ.अजीत कुमार यादव आदि चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मनोज कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक बी.एन.सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.बी.डी शर्मा, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, राजेद्र् प्रसाद सिंह, राजेश सिंह, राजनारायण सिंह, स्वतंत्र कुमार, जगदम्बा मिश्र, डॉ.पुनीत सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।

  • टैटू का शौक एचआईवी से कर रहा संक्रमित : डॉ.सीमा
  • जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मिशन शक्ति 4 एवं व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला महिला अस्पताल की परामर्शदाता डॉ.सीमा सिंह ने कहा कि एड्स की रोकथाम के लिए समुदाय के सभी लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के टैटू का शौक उन्हें एचआईवी से संक्रमित कर रहा है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी संख्या में इसके कारण युवा  पॉजिटिव हुए है। उन्होंने कहा कि एचआईवी की जाँच कराने में किसी भी तरीके का संकोच नहीं करना चाहिए। सरकार द्वारा जांच और इलाज दोनों की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। संकायाध्यक्ष डॉ.अजय प्रताप सिंह ने धन्यवाद् ज्ञापन एवं संचालन डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ.मनीष कुमार गुप्ता, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.अन्नू त्यागी समेत विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Share Now...