Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएडिशनल सीएमओ ने पैथॉलाजी सेन्टर पर की छापेमारी

एडिशनल सीएमओ ने पैथॉलाजी सेन्टर पर की छापेमारी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बुधवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी वर्मा ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिव शंकर एवं नेत्र सहायक अखिलेश तिवारी के साथ अस्पताल के सामने शक्ति पैथॉलाजी सेन्टर एवं क्लीनिक पर छापेमारी कर सारे कागजातों को खंगाला तथा समुचित कागजातों को उपलब्ध कराने में विफल होने पर पैथालाजी सेंटर संचालक को सभी साक्ष्यों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर तलब किया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वर्मा बुधवार की सुबह पीएचसी पर आ धमके। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते ही स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा तफरी मच गई। उन्होंने पैथालाजी संचालक से समुचित कागजातों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पैथॉलाजी सेन्टर के संचालक द्वारा मौके पर सम्बन्धित कागजात उपलब्ध नहीं करा पाने से एडिशनल सीएमओ की भौंहें तन गई। उन्होंने ने बताया कि शक्ति पैथॉलाजी सेन्टर पर छापेमारी कर संचालन से सम्बन्धित साक्ष्यों की मांग पर संचालक पैथॉलाजी सेंटर के संचालन करने से सम्बन्धित साक्ष्य उपलब्ध कराने में बिफल रहा। जिसके कारण उसे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर साक्ष्यों के साथ उपलब्ध होने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया तो उक्त पैथालाजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं क्लीनिक के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। एडिशनल सीएमओ द्वारा की गई छापेमारी से अन्य पैथॉलाजी सेंटर संचालकों में हड़कंप मचा रहा।