Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक ही रात दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना,सात लाख के...

एक ही रात दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना,सात लाख के गहने चोरी

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में चोरों ने गुरुवार की रात दो घरों को निशाना बना दिया। दोनों जगहों से लगभग सात लाख के गहने चोरों ने पार कर दिया। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सराय नसीब गांव निवासी जितेंद्र यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की रात अज्ञात चोर छत से नीचे आंगन में उतर भीतर कमरे में रखा एक लोहे का बाक्स उठा ले गए। घर से लगभग सौ मीटर दूर खेत में उसका ताला तोड़ भीतर रखा चांदी का करधन,छह जोड़ पायल,छागल, पांच जोड़ मीना तथा सोने का तीन चेन,दो लाकेट, झुमका, आयरन, बाली,चार अंगूठी,नथुनी,नाक की किल और मांग टीका उठा ले गए। टूटा हुआ बाक्स खेत में पड़ा मिला। इसी तरह शेख असरखपुर गांव के विजयपाल यादव के घर की छत से उतर चोरों ने कमरे में रखा लोहे का बाक्स उसी रास्ते से पार कर दिया। दूसरे दिन घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में टूटा हुआ बाक्स बरामद किया गया। पीड़ित का आरोप है कि चोर बाक्स में रखा चांदी का करधन,दो जोड़ी पायल तथा सोने का दो जोड़ी कनफूल,दो लाकेट,दो नथिया चुरा ले गए। इसके अलावा गांव के सुरेश पाल, आमिर खान और लालमनि पाल के घर भी चोरी का प्रयास किया गया। स्वजनों की नींद खुल जाने से चोरों को भागना पड़ा।