― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का किया गया आयोजन

पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का किया गया आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के कल्याण, उनकी समस्याओं को सुनना और उनके अनुभवों से लाभ उठाना था। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने पेंशनर्स के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सेवाएँ पुलिस विभाग और समाज के लिए अविस्मरणीय हैं। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। इस अवसर पर कई सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने अपने विचार साझा किए और पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे उठाए।

Share Now...