जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा गांव में सोमवार की रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए करीब 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गये। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दिया गया।
बरसठी क्षेत्र में आये दिन चोरी की घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत है। लेकिन पुलिस चोरी रोकने में असफल है। सबसे बड़ी बात की बरसठी थाना सरसरा गांव में है और चोरो को पुलिस का भय बिल्कुल नही है। सरसरा गांव में चोरों ने अर्जुन विश्वकर्मा के घर के पिछे से प्राइमरी स्कूलपर चढ़कर घरकी खिड़की काटकर अंदर घुसे और दो अटैची लेकर भाग गये। सुबह घर से 200मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे मिला। गृह स्वामी के अनुसार कपड़ा और एक जोड़ी पायल गायब था। जिसकी कीमत 25 हजार बताया गया। इसके बाद चोर गांव के पंचायत भवन का सोलर पैनल चोरी कर लिये जिसकी कीमत 20 हजार रुपये बताया गया। गांव के ही भीखू मौर्या के दरवाजे पर रखा तीन लोहे का गाडर भी चोर उठा ले गये। इसके साथ अशोक गोंड के घर की दीवाल में सेंधमारी किया लेकिन परिजनों को पता चलने के बाद शोर मचाने पर चोर भाग गए। चोरों ने केशव मिश्रा के मशीन का ताला तोड़ा और अंदर घुसे लेकिन अंदर का ताला नही तोड़ पाये।


