जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के हनुआडीह गांव भीषड़ गर्मी में एक सप्ताह से अंधेरे में रात गुजार रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि मुर्तजाबाद विद्युत उपकेन्द्र से हनुआडीह गांव के लिए बिजली आपूर्ती की जाती है। एक सप्ताह पहले 63 केवीए के ट्रान्सफार्मर पर बिजली गिरने से जल गया है। 1912 पर हनुआडीह गांव के पवन शर्मा ने फोन किया। आनलाइन कम्प्लेन भी किया लेकिन अभी तक ट्रान्सफार्मर नहीं लगा। जेई और एसडीओ गहरी नींद में सो रहे है। एसडीओ बात करना चाहा लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका, वहीं जेई नागेन्द्र नाथ ने कहा कि 16केबीए का ट्रान्सफार्मर जला है। वह कम्पन्नी से गारन्टी में रहता है। कम्पन्नी वाले दो तीन दिन में देगे तो लगेगा जब कि गांव वालो ने बताया कि 63केबीए का ट्रान्सन्फार्मर बिजली के तड़कने से जल गया है। गांव वालो ने बताया कि बिजली विभाग वाले गहरी नींद में सो रहे है। हम लोग अंधेरे में है मिट्टी का तेल भी नहीं मिल रहा है। मोमबत्ती से रात में काम चलाया जा रहा है। पानी के लिए कठिनाई हो रही है। मोबाइल भी नहीं चार्ज हो पा रहा है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
एक सप्ताह से हनुआडीह गांव है अधेरे में
Previous article
Next article


