जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के तीन गाँवों से दुष्कर्म और चोरी की घटना में संलिप्त तीन वांछित अभियुक्तों को गुरुवार को पूर्वान्ह लगभग साढ़े दस बजे गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गौरतलब है कि वारन्टी जगदीश गुप्ता निवासी छतरीपुर 380, 411 आईपीसी के मुकदमे में वांछित चल रहा था जिसे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित मिश्रा ने घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं ग्राम पसेवा निवासी 354, 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित दुष्कर्मी सुनील चौहान पुत्र योगेन्द्र चौहान को प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक ने बेलाव बाजार से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी के क्रम में उपनिरिक्षक नान्हू यादव ने 363, 366, 376 व 5/6 पाक्सो एक्ट में वांछित दुष्कर्मी दीपक कुमार पुत्र स्व. मोहन लाल निवासी डिहवा थाना केराकत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त सभी वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा की निगरानी में हुई।
― Advertisement ―
एक वारन्टी समेत दो दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार



