Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरएक बार फिर सुर्खियों में आया गोधना और किशुंदासपुर गांव

एक बार फिर सुर्खियों में आया गोधना और किशुंदासपुर गांव

  • सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी से एक धर्म के लोगों में फैला आक्रोश

जौनपुर धारा, मीरगंज। किशुनदासपुर गोधना गांव के मुस्लिम बस्ती का रोशन अली हिंदू धर्म के पूज्य राम के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का कार्य किया है। उसने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर हिंदू धर्म के पूज्य श्री राम पर अभद्र टिप्पणी कर वायरल कर दिया। जिससे गांव के लोगों में तनाव बढ़ गया है। परशुराम सेवा संस्थान चौकीखुर्द के अम्बरीष पाण्डेय ने शासन प्रशासन से रोशन अली के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। कुछ दिन पहले गांव के लोगों ने मुहर्रम के जुलूस में आपत्तिजनक देश विरोधी नारा लगाया था जिसे प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए 33 लोगों के ऊपर कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया और 13 आरोपियो के घर बेदखली का नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इसके बाद आज पुन: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होते ही आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परशुराम सेवा संस्था के अध्यक्ष अंबरीश के साथ युवाओं ने मुस्लिम बस्ती में पहुंचकर आपत्ति जताते हुए इस तरह के कमेंट दोबारा ना किए जाने की हिदायत परिजनों को दिया। सोशल मीडिया पर इस तरह के आपत्तिजनक पोस्ट से हिंदू समाज में काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने शासन प्रशासन से यह मांग की है कि इस तरह से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक जो इस समय मुंबई में है, और इस टिप्पणी के पीछे जो भी असामाजिक तत्व हों उन पर शासन प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।