Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरएक दिन की बीएसए बनीं दीपिका विश्वकर्मा

एक दिन की बीएसए बनीं दीपिका विश्वकर्मा

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिखाया नेतृत्व कौशल

जौनपुर धारा, जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब कक्षा 5की छात्रा दीपिका विश्वकर्मा को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनने का अवसर दिया गया। कम्पोजिट विद्यालय तारा(उमरी), मुफ्तीगंज की छात्रा दीपिका ने इस भूमिका को बखूबी निभाया और अपनी नेतृत्व क्षमता से सभी को प्रभावित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने दीपिका को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी। दीपिका ने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।