Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउमा बैंजती पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

उमा बैंजती पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील अन्तर्गत स्थित उमा बैजंती पब्लिक स्कूल में सोमवार को बच्चों द्वारा शानदार विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने बच्चों द्वारा लगाई गई। प्रदर्शनी की सराहना करते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई दी। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित बदलापुर की उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा ने कहा कि विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत को प्रस्तुत किया है। विद्यालय के डायरेक्टर अशोक शुक्ला तथा प्रिंसिपल कृष्ण कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा 100 से अधिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीपति मिश्र ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय दुबे और डॉ.अजय त्रिपाठी ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ.विजय शंकर तिवारी ने किया।