जौनपुर धारा, पवांरा। गैरजनपद ट्रान्सफर होने पर थाने के उपनिरीक्षक शितलूराम को पुलिसकर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। सोमवार की सुबह थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पुलिसकर्मियों ने शितलूराम को फूल-माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक बासदेव प्रसाद, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, दीवान लक्ष्मण यादव, दीवान गेंदा सिंह, दीवान विजय यादव, दीवान लाल बहादुर सिंह, कान्सटेबल रणविजय यादव, आशीष कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―

