जौनपुर धारा, खेतासराय। शाहगंज ब्लाक के कड़ैला गांव में प्रधान के रिक्त पद के लिए हुए उपचुनाव के बाद शनिवार को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा की गई। कड़ैला गांव के लिए पूर्व प्रधान स्व. कमलेश की पत्नी अनीता प्रधान चुनी गई। कड़ैला गांव में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में अनीता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनीता पत्नी राजेन्द्र को 132 मतों से पराजित किया। गांव के प्रधान कमलेश बिंद के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। इसमें तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। दो मार्च को हुए उप चुनाव में 1309 में 925 लोगों ने मतदान किया। शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पर मतों की गणना शुरू हुई। इसमें स्व. कमलेश बिंद की पत्नी अनीता 501 मत पाकर विजेता रही। जबकि मनीता 369 मत पाकर उपविजेता बनी। लल्लन बिंद को मात्र 30 मत मिले। 25 मत अवैध पाए गए। आरओ सुरेश कुमार मौर्या ने विजेता को प्रमाणपत्र दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
उपचुनाव में अनीता बनी प्रधान

Previous article

