Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरउधार में दिए लाखों रूपए व बाइक वापस मांगने पर मिल रही...

उधार में दिए लाखों रूपए व बाइक वापस मांगने पर मिल रही धमकी

जौनपुर धारा, खुटहन। लवायन गांव में महिला के साथ विश्वास पर धोखा खा जाने का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। उसका हितैषी बन युवक उससे चार लाख नकदी और बाइक एक माह के भीतर वापस लौटाने की शर्त पर उधार मांग लिया था। उसके झांसे में आकर महिला ने जमीन बेचकर रखा पैसा उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया। तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं लौटाया। आरोप है कि पैसा मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। गांव निवासी रेखा शर्मा पत्नी अरविंद के घर वर्षों से खेतासराय थाना क्षेत्र के गरोठन गांव निवासी सुनील उर्फ रिंकू यादव का आना जाना था। धीरे धीरे दोनो में घनिष्ठता हो गई। इसी बीच रेखा के द्वारा साझे की जमीन में अपना हिस्सा बेच दिया गया। आरोप है कि पैसा उसके हाथ आते देख रिंकू ने उससे चार पहिया वाहन खरीदने के नाम पर चार लाख रुपया मांग लिया। आपस में दोनों परिवारों की घनिष्ठता इतनी बढ़ चुकी थी कि वह इन्कार नहीं कर सकी। उसकी नयी बाइक भी उठा ले गए। आरोप है कई बार पैसे वापस मांगे गए। हर बार वह टालमटोली करता रहा। एक माह के भीतर पैसा वापस करने का वादा था। अब तीन वर्ष बीत जाने के बाद पैसा मांगने पर धमकी दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है मामले की जांच कराई जा रही है।