Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउदघाटन मैच में इमलो क्रिकेट क्लब ने पिंडरा की टीम को हराया

उदघाटन मैच में इमलो क्रिकेट क्लब ने पिंडरा की टीम को हराया

जौनपुर धारा,जफराबाद। क्षेत्र के धनेजा गांव में आयोजित जय बाबा नरईबीर क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में इमलो क्रिकेट क्लब ने पिंडरा क्रिकेट क्लब को हरा दिया। हार जीत का फैसला सुपर ओवर में हुआ। जिसमें इमलो की टीम छह रन से विजयी रही। 10 -10 ओवरों के मैच में पिंडरा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 10 ओवरों में हिमांशु के 57 रनों की बदौलत दो विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इमलो की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाया। जिसमें रामू ने 39 रनों की पारी खेली। दोनो टीमो का स्कोर बराबर हो गया। जिस पर कमेटी ने एक सुपर ओवर का मैच रखा। जिसमे इमलो की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। इमलो टीम के तुलसी ने तीन जोरदार छक्कों के साथ 24 रन बनाए। जवाब में पिंडरा की टीम 18 रन ही बना पाई।