Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन

  • खंड विकास अधिकारी ने विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत रूप से डाला प्रकाश

जौनपुर धारा,खुटहन। विकास खंड सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के बैनर तले वार्षिक कार्य योजना की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह व जिला एनआरएलएम अधिकारी गुलाब चंद्र सरोज रहे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगो को आगामी वर्ष में समूह से महिलाओं को जोड़ने, ग्राम संगठन बनाने, सामुदायिक फंड देने,महिलाओं को विभिन्न आजीविका परक गतिविधियों से जोड़ने कैडरो के क्षमतावर्धन करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यशाला के दौरान समूह से जोड़ने एवं फंड उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर बीडीओ ने विस्तृत प्रकाश डाला। रोजगार मिशन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यशाला में उपस्थित सहायक विकास अधिकारी अमर बहादुर यादव, ब्लाक मिशन प्रबंधक द्वय ऋषि मिश्रा, अवनीश चंद्रा सहित अन्य लोगो ने भी संबोधित किया। का यशाला में ग्रामीण बीसी सखीयों तथा समूह सखियों, बैंक सखियों, स्वास्थ सखियों की महिलाओं को आगामी वर्ष में मधुमक्खी पालन, बकरी पालन जैसे कई कार्यों को जोड़कर आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की गई। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण सौरभ शेखर यादव, अर्चना पाण्डेय, मीरा यादव, प्रीति शर्मा, बंदना सिंह, पुनीता वर्मा, कीर्ति मिश्रा, सुमन लता, रीता, शांति, ज्योति, दिव्या, सबिता, नीलम, आरती देवी समेत कई कैडरों की महिलाएं उपस्थित रही।