Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरउत्सव मोटल होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया...

उत्सव मोटल होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, समय रहते पाया काबू

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित उत्सव मोटल होटल में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई। होटल परिसर से धुआं उठता देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल के एक हिस्से में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। इससे कुछ देर के लिए परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि कर्मचारियों की सूझबूझ और फायर ब्रिगेड की तत्परता से स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Share Now...