Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरउत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे समस्त पाठयक्रमों की सम सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य टेक्निकल सेल द्वारा गुरुवार को शुरू कर दिया गया। टेक्निकल सेल के समन्वयक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने के लिये उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही फाइनल ईयर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया जायेगा जिससे विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत सिंह, सह समन्वयक डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. अशोक यादव,  लाल बहादुर एवं सत्यम उपाध्याय ने पूजा अर्चना कर मूल्यांकन कार्य की शुरूआत की।