मुंगराबादशाहपुर। ईद-उल-फितर के मौके पर नगर में गंगा-जमुनी तहजीब की सुंदर झलक देखने को मिली। विधायक पंकज पटेल ने प्रतापगढ़ रोड स्थित ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और विभिन्न मोहल्लों में जाकर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, माफी और नई शुरुआत का त्योहार है, जो समाज में प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देता है। उन्होंने सेवइयों की मिठास के जरिए दिलों की दूरियां कम करने का संदेश दिया। नमाज के बाद देर रात तक नगर में उत्सव का माहौल रहा और घर-घर पकवान बांटे गए। पूरे क्षेत्र में खुशी और भाईचारे का वातावरण बना रहा। वहीं, थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी पुलिस बल के साथ ईदगाह एवं प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
ईद पर विधायक पंकज पटेल ने दी मुबारकबाद

Previous article


