― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइमामपुर में प्रधान व ग्रामीणों ने की साफ-सफाई

इमामपुर में प्रधान व ग्रामीणों ने की साफ-सफाई

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय विकास खण्ड के ग्रामसभा इमामपुर में रविवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने की। उनके नेतृत्व में सेक्रेटरी संजीव गुप्ता, सफाई कर्मी सहादुर, दुर्गावती मौर्य के साथ ग्रामीणों राणा सिंह, सूरज गुप्ता, इंद्रराज गौतम, राधेश्याम, सद्गुरु, अमित, धीरज आदि ने झाड़ू लेकर एक घंटे तक श्रमदान कर पूरे गांव की साफ-सफाई की और गांव वालों को सफाई जागरूकता अभियान का संदेश दिया। ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने कहा भारत गांवों का देश है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब गांव साफ-सुथरे होंगे।

Share Now...