Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरइफ्तार कर मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआ

इफ्तार कर मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआ

  • समाजवादी पार्टी ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। पवित्र माह रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन समाजवादी पार्टी द्वारा ग्रीन गार्डेन में रविवार को आयोजित हुआ। पार्टी का आयोजन नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी ने किया था। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम बंधुओं, राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक संस्थानों एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने कहा कि मुल्क में भाई चारे की भावना से बढ़ कर कुछ भी नहीं। सपा देश व प्रदेश में अमन चैन का पैगाम फैलाने वाली पार्टी हैं। रोजा इफ्तार का महत्व जहां धार्मिक विश्वास है वहीं सामाजिक रुप से एकीकरण का संदेश देता है। वहीं आगामी ईद के त्योहार की बधाई दिया। इफ्तार पार्टी का आयोजन कर अमन चैन की संदेश देने की कोशिश की। रोजेदारों ने मुल्क में शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सपा नेता विरेन्द्र सिंह बंटी, डा. तबरेज आलम, मसूद अहमद, एडवोकेट संजय यादव, जसीम खान, सैयद उरुज, राशिद प्रधान, मौलाना सलीम, शाहिद नईम, राम प्रसाद अग्रहरि, अब्दुल्ला राईन, राकेश श्रीवास्तव बच्चू, गणेश चौहान, अब्दुल रहीम, हलीम आदि मौजूद रहे।