Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरइंजीनियरिंग संकाय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

इंजीनियरिंग संकाय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार 25जनवरी को कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने मतदान अधिकार के महत्व को समझाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत नोडल अधिकारी डॉ.ज्ञानेंद्र पाल द्वारा शिक्षकों और छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाकर हुई।उन्होंने सभी को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान की गरिमा बनाए रखने और धर्म, जाति, वर्ग, भाषा या किसी अन्य प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की प्रतिज्ञा दिलाई। विभागाध्यक्ष डॉ.विक्रांत भटेजा ने कहा कि मतदान न केवल एक अधिकार है, बल्कि यह लोकतंत्र की बुनियादी संरचना को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने युवाओं को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि यह अधिकार उनके भविष्य को आकार देने में सहायक है। कार्यक्रम ने वक्ताओं ने सभी को अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और निष्पक्ष मतदान के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे और जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ.दिव्येंदु मिश्र, दिलीप यादव, पुनर्नेंद्र श्रीवास्तव, डॉ.सुनील यादव, कृष्ण कुमार यादव, डॉ.प्रशांत यादव, मनोज यादव, सत्यम उपाध्याय, दीप्ति पांडे, अशोक यादव, प्रवीण पांडे और डॉ.संतोष यादव सहित विश्वविद्यालय के कई छात्र उपस्थित थे।