Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआशा कार्यकत्रियों ने नौ सूत्रीय मांग पत्र चिकित्साधिकारी को सौंपा

आशा कार्यकत्रियों ने नौ सूत्रीय मांग पत्र चिकित्साधिकारी को सौंपा

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं ने कल्याण समिति के बैनर तले आशा बहू के साथ ही आशा संगिनी की कार्यकत्रियों ने चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश कुमार को नौ सूत्रीय माँग पत्र सौंपा। मांगपत्र के माध्यम से कहा कि स्थाई एवं सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाने, एक मुश्त मानदेय देने, उत्पीड़न बंद करने, 18000 हजार मानदेय आशा बहुओं व 24000 हजार मानदेय आशा संगिनी को दिए जाने सहित आदि नौ सूत्री मांग पूरा करने की मांग किया है। कार्यकत्रियों  ने चेताया है कि यदि मांगों को तत्काल शासन स्तर से पूरा नहीं किया गया तो हम सभी अनिश्चितकाल कार्य का बहिष्कार करने के लिए विवश होगें। इस दौरान मलती देवी, गीता गुप्ता, सीमा पटेल, विजय कुमारी, प्रिया पाल, चन्द्र देवी व सुनीता देवी आदि मौजूद रही।