Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनपा अध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

नपा अध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड मुफ्तीमोहला में कप्तान के मकान से गुलजार के मकान तक 5.41 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य, समद के मकान से रेखा के मकान तक 4.25 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य, वार्ड कटघरा शिवधाम कालोनी में संदीप सिंह के मकान से शिवधाम कालोनी मोड से नाला तक 8.15 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने किया। अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या के लोकार्पण स्थल पर पहुंचते ही  उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। स्थानीय जनता ने उक्त कार्य के शिलान्यास होने की स्थिति में वर्तमान पालिका अध्यक्ष द्वारा की गयी उपलब्धियों पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर सभासद अंजुम अशफाक मंसूरी, मुकेश कुमार सिंह, विवेक मौर्य, आलोक मौर्य, रामशकल मौर्य, अनिल सिंह, संजय कुमार सिंह, जय विजय सोनकर, रामजीत मौर्य, सन्तोष शुक्ला, गुलजार, सभाजीत पाल, अमन यादव, विशाल मौर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहें।