Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआवारा पशुओं से परेशान है किसान

आवारा पशुओं से परेशान है किसान

  • नष्ट कर रही है फसल रात में जागने को है किसान मजबूर

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत मछलीशहर के अन्तर्गत मोहल्ला पूरावां में आवारा पशुओं से किसान पूरी तरह से त्रस्त हो चुके हैं। अपने खेतों की रखवाली करने के लिए इस कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर किसान अपने-अपने खेतों के किनारे बैठ कर रखवाली करने को मजबूर है। वहीं आवारा पशु अपने काफी संख्या में रहते हैं जिसके खेत में पहुंचते हैं उसका खेत नष्ट कर दे रही हैं। वहीं किसानों ने बताया कि इतनी महंगाई में पैसा लगाकर कृषि कार्य किया गया है। आवारा पशु आए दिन हम लोगों के खेत में आकर पूरी तरह से फसल को नष्ट कर दे रही हैं। इस मौके पर किसान सहदेव मौर्य, बजरंगी, अजय, गुड्डू, दीपक, ताराचंद, मदन मौर्या, विशाल मौर्य, मुकुंद यादव, लालता प्रसाद यादव, डांगर, बलराम यादव, प्रधान कालिका यादव, कृष्ण मोहन, अभिनव, युवराज पाठक व समस्त किसान मौजूद रहे।