Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरआर्केस्ट्रा देखने गए युवक को मनबढ़ों ने जमकर पीटा

आर्केस्ट्रा देखने गए युवक को मनबढ़ों ने जमकर पीटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव में बुधवार को आई बारात में आर्केस्ट्रा देखने गए एक युवक की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात सिरकोनी विकास खंड अंतर्गत मुरारपुर गांव में आई बारात में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम लगा हुआ था जिसमें विकास राजभर उम्र 28 वर्ष निवासी बाबतपुर वाराणसी अपने ननिहाल मुरारपुर मेवा लाल राजभर के घर पर आया था। घर के बगल में आई बारात में आर्केस्ट्रा देखने गया था। किसी बात को लेकर मनबढ़ युवकों ने विकास राजभर की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने बुधवार की रात्रि मे ही आरोपी के खिलाफ  थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित का इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में कराया जहां पर डॉक्टरों ने इलाज के दौरान पीड़ित की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।