Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरआम जनता को जागरूक कर भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाया जायेगा लगाम :...

आम जनता को जागरूक कर भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाया जायेगा लगाम : दिलीप पाठक

जनता शासन पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सरायबिरु में स्थित श्रीप्रकाश क्लिनिक पर शनिवार को जनता शासन पार्टी जौनपुर की भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदस्यता ग्रहण अभियान एवं जन सहायता शिविर सूचना का अधिकार टास्क फोर्स जिला चेयरमैन बजरंग बहादुर उर्फ बजरंगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/राष्ट्रीय प्रभारी दिलीप पाठक ने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल देते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों पर लगान लगाने के लिए संगठन मजबूती के साथ आम जनता के साथ खड़ी है। संगठन गांव गांव में जाकर कर लोगों को जागरूक करेगी और बूथ स्तर को मजबूत बनाकर चुनाव मैदान में प्रत्याशी को जीत को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ आरटीआई के तहत सूचना मांगने का अधिकार आम जनता को है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा डोभी ब्लॉक के चेयरमैन चंद्रहास गौतम को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर तहसील चेयरमैन प्रमोद कुमार सिंह, दीपनारायण सिंह, श्रीप्रकाश सरोज, विनोद यादव, ओमप्रकाश, रामशरण यादव, आफताफ, लवेदी राम, मुन्ना, सूबेदार यादव, कौशलेंद्र गिरी, गुड्डू राम गौड़ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।