Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआप जिला कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न

आप जिला कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को लाइन बाजार स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना के अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में पार्टी का गठन ब्लॉक, तहसील व विधानसभा स्तर पर करना है। इसी के साथ जिला अध्यक्ष ने मासिक बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को पार्टी विस्तार के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहे कि सभी विधानसभाओं में पदाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द बैठक कर सभी विधानसभाओं के साथ-साथ सभी वार्डों में गठन कर जल्द से जल्द लिस्ट जारी करने की अपील किए। बैठक में पार्टी के जिला सचिव शैलेंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण चौरसिया, सदर विधानसभा अध्यक्ष शशिधर चौहान, शिवचंद्र पटेल, फैसल अंसारी, अनिल कुमार, सभाजीत यादव, आशुतोष मौर्या इत्यादि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।