जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित निरंकारी यूथ सिम्पोजियम के माध्यम से युवाओं को आध्यात्मिक जागरूकता, नि:स्वार्थ सेवा, शारीरिक सुदृढ़ता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रेरक प्रयास किया जा रहा है। मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के आशीर्वाद से निरंकारी यूथ फोरम युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ माता जी द्वारा मिशन का ध्वज फहराकर किया गया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और टीम भावना के महत्व पर जोर दिया। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश भर से 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जौनपुर से भी बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम में एकता और भाईचारे का वातावरण बना। कार्यक्रम के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल व एथलेटिक्स जैसी खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा मिला।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
आध्यात्म, सेवा और खेल से युवा सशक्तिकरण

Next article


