जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव-2025 के अन्तर्गत शनिवार को दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संकाय भवन के सेमिनार हॉल में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय था। आधुनिक जीवन में योग सम्पूर्ण स्वास्थ्य और आंतरिक शांति का मार्ग। इसमें कुल 69 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। निर्णायक मंडल में डॉ.सुनील कुमार, डॉ.सोनम झा और डॉ.निशा, डॉ.अमित मिश्रा शामिल रहे। इसी तरह देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में 38 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में आर्यभट्ट सभागार में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण को उल्लास और राष्ट्रीय भावना से भर दिया। निर्णायक मंडल में डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ.आलोक दास और डॉ. दीपांजलि गुप्ता सम्मिलित रहे। दोनों प्रतियोगिताओं ने विश्वविद्यालय परिसर को साहित्य, संस्कृति और देशभक्ति के रंगों से सरोबार कर दिया। विजेता प्रतिभागियों को दीक्षोत्सव-2025 के समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
― Advertisement ―
आधुनिक जीवन में योग पर निबंध, गीतों में झलकी देशभक्ति


