Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला सशक्त होगी, तभी देश सशक्त होगा : राज्यमंत्री

महिला सशक्त होगी, तभी देश सशक्त होगा : राज्यमंत्री

जौनपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार लखनऊ से किया गया। उन्होने सभी 1647स्थान के नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रो के उद्घाटन तथा इससे संबंधित एसओपी की पुस्तकों, और सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश शीर्षांकित फोल्डर का विमोचन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह’प्रिंशू, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण की उपस्थिति में देखा गया व मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर को मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत होगी।

इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तथा आत्मनिर्भर महिलाएं जिनमें स्वयं सहायता समूह की दीदी, विद्युत सखी के रूप में विद्युत बिल कनेक्शन, मीटिंग रीडिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुनीता निषाद, नमकीन फैक्ट्री, आटा तैयार करने वाली स्वयं सहायता समूह की दीदी प्रीति सिंह, अचार, मुरब्बा तैयार करने वाली सुनीला, कृषि विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एफपीओ ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर की दुर्गा मौर्य, जो अचार मुरब्बा नमकीन आदि बनाने का कार्य करती हैं तथा धर्मापुर कृषक प्रोड्यूसर की संध्या जो जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट के निर्माण, गमला, धूपबत्ती आदि बनाने का कार्य करती हैं और महिला बैंक मित्र नीलम गौतम जो वित्तीय समावेशन संबंधी कार्य, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि को प्रसारित करने तथा लोगों को इसके संबंध में जागरूक करने का कार्य करती है के कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि शासन निरंतर महिलाओ की सुरक्षा तथा उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति फेज 5 का शुभारंभ किया गया है, महिलाएं महिलाएं सशक्त होंगी तभी हमारा परिवार, हमारा समाज, हमारा देश सशक्त होगा। इसके साथ ही समस्त तहसीलों, विकास खण्डों, ब्लॉकों, गांव सहित बेसिक शिक्षा विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों आदि में भी लखनऊ में मिशन शक्ति फेस 5 के मुख्य कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।