Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरआज शान से लहरायेगा तिरंगा, झालरों की रौशनी से जगमगाया जौनपुर

आज शान से लहरायेगा तिरंगा, झालरों की रौशनी से जगमगाया जौनपुर

बाजार में तिरंगे से पटे दुकान, जमकर हुई झण्डा, कैप व अन्य सज्जा सामग्री

जौनपुर धारा,जौनपुर। आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर एक दिन पूर्व 25जनवरी को स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों में तैयारियों का दौर चला। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं पूरे दिन रिहर्सल में जुटे रहे। बाजारों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर खासी रौनक दिखाई दी। बाजारों को रंगी गुब्बारों से सजाया गया है। राष्ट्रीय झंडा व अन्य तिरंग से मिलती जुलते सामान से बाजार अटे पड़े हैं।अपनी सुविधा के अनुसार लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

आज समूचे देशभर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों में चल रही तैयारियों को एक दिन पहले अंतिम रूप प्रदान किया गया। युवाओं व बच्चों को लुभाने के लिए बाजार में छोटे से बड़े राष्ट्रीय ध्वज के अलावा तिरंगा झंडा से मिलते जुलते दुपट्टा, झालर, तिरंगा पगड़ी, टोपी, मुर्गा तिरंगा, चेहरा, हैंड-बैंड, फूल ब्रॉज आदि पांच दर्जन से अधिक सामान बाजार में उपलब्ध रहे। जिससे की गणतंत्र दिवस के पर्व को खुशी और उत्साह पूर्व मनाया जा सकें। बाजार पूरी तरह से तिरंगा झंडे से अटे पड़े रहे। पांच रुपये से लेकर बाजार में तीन सौ रुपये तक के सामान मिल रहे हैं। सरकारी भवनों को रंगाई-रंगाई पुताई कर सजाया गया। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सरकारी भवनों को सजाया गया।स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले देश भक्ति व सांस्कृति कार्यक्रम को लेकर बच्चों ने पूर्वाभ्यास किया। गणतंत्र दिवस के पर्व को लेकर सब जगह खासा उत्साह देखा गया।

पुलिस लाइन में देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम की रहेगी धूम

पुलिस लाइन में भी गणतंत्र दिवस पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर परेड ग्राउंड पर राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव का परेड में आगमन होगा। राज्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसे लेकर एक दिन पहले शनिवार को पूरे दिन पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर तैयारियों का दौर चला। स्कूल-कॉलेज से पहुंचे विद्यार्थी व पुलिस कर्मी रंगोली आदि तैयारी करने में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े ही सुंदर तरीके से पुलिस लाइन को सजाया गया।

चौराहे पर फहरेगा तिरंगा, गूंजेंगे देश भक्ति गीत

जिलेभर में गणतंत्र दिवस तैयारी की गई है। स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों के अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराह पर ध्वजा रोहण किया जाएगा। रंगीन गुब्बारों से सजावट की जायेगी। जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पूरे दिन शहर में लाउड स्पीकर पर देश भक्ति के गीत बजेंगे।