जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शुक्रवार को महिला पुलिस बीट द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। महिला सशक्तीकरण व नारी सुरक्षा अंतर्गत नगर के भगत सिंह मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा बिदुओं पर जागरूक किया गया। किसी भी अपरिहार्य स्थिति आने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर से सहायता लेने पर जोर दिया गया। महिला पुलिस ममता भारती ने कहा कि आज के समय में नारी शक्ति प्रबल है। वह किसी भी समस्या का समाधान और सामना करने में सक्षम है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे हेल्पलाइन नंबर 1876, वूमेन हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उषा देवी, कंचन देवी, उपासना, रिया, शिवानी, रेखा देवी, बिदा, सुबदरा सहित तमाम महिला मौजूद रहीं। सभासद राकेश कुमार गुप्ता, एसआई तारकेश्वर नाथ दुबे, देव कुमार यादव कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल ममता भारती, हरीश कुमार वर्मा कांस्टेबल, हरिहर प्रसाद बड़े बाबू, देवी प्रसाद, राजू, नन्हे, फूलचंद्र, राजेश, शेषनाथ व उत्तम ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
आज के समय में नारी शक्ति प्रबल है : ममता भारती

Previous article


