जौनपुर धारा, केराकत। मंगलवार को ब्लॉक क्षेत्र के बेलहरी गांव में बिजली तार के शार्ट सर्किट से गेंहू के खेत में आग लग गई जिससे गांव के दो किसान सुभाष राम और सुभाष पाठक की गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार सुभाष राम का 10 बिस्वा और सुभाष पाठक का 8 बिस्वा की फसल का नुकसान हुआ है। आग लगने का पता चलने पर भारी संख्या में ग्रामीण खेतों में पहुंच गए और लाठी डंडे से पीटकर आग को फैलने से रोका। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल इन्द्रेश यादव ने पहुंच कर निरीक्षण किया और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।



