जौनपुर धारा, सुइथाकला। बीती रात थाना क्षेत्र के भगासा चौराहे पर अराजकतत्वों द्वारा पान की गुमटी और मड़हा फूंक दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भगासा चौराहे पर खुद्दीपट्टी गाँव निवासी सन्तोष पाण्डेय पुत्र स्व. इन्द्रजीत मड़हे में पान की गुमटी रखकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। आरोप है कि गुरूवार रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा उसकी दुकान में आग लगा दी गई जिसमें मड़हा और गुमटी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया। बताया जाता है कि इसके दो साल पूर्व भी उसकी दुकान को आग के हवाले कर दिया गया था। बहरहाल मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है, जाँच कर कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
अराजक तत्वों ने फूँका गुमटी और मड़हा

Previous article
Next article

