Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरअराजक तत्वों ने छ: गुमटियों में लगाई आग, लाखों का सामान खाक

अराजक तत्वों ने छ: गुमटियों में लगाई आग, लाखों का सामान खाक

जौनपुर। जिले में अराजक तत्वों ने देर रात उत्पात मचाते हुए अलग-अलग स्थानों पर छ: गुमटियों में आग लगा दी। घटना में गुमटियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पंवारा थाना क्षेत्र के सरायबीका बाजार और खुटहन थाना क्षेत्र के तिलवारी में अज्ञात लोगों ने गुमटियों में आग लगा दी। बताया गया कि बभनपुर गांव निवासी विंद्रेश दुबे, संतोष दुबे और अशोक गौतम सरायबीका बाजार में गुमटी लगाकर चाय-पान और नाश्ते की दुकान चलाते हैं। होली के मद्देनजर दुकानों में काफी मात्रा में सामान रखा गया था। देर रात अराजक तत्वों ने गुमटियों में आग लगा दी, जिससे दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...